Farrukhabad news खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में समाया मासूम! ईंट-भट्ठे पर दर्दनाक हादसा, बिना सूचना शव लेकर लौटे परिजन

Picsart 26 05 06 17 16 09 579

Farrukhabad news 📍 फर्रुखाबाद/नवाबगंज:
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापरवाही और खनन से बने खतरनाक गड्ढे ने एक मासूम की जान ले ली। ईंट-भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से महज दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्चे का शव लेकर अपने गांव लौट जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
⚠️ हादसे की पूरी कहानी:
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के कलांन गांव निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी देवकी के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को दंपति काम में व्यस्त थे, जबकि उनका मासूम बेटा ओम पास में ही बरसाती पानी में खेल रहा था।
खेलते-खेलते ओम कब खनन से बने गहरे गड्ढे तक पहुंच गया, किसी को पता ही नहीं चला। कुछ ही पलों में वह पानी में समा गया।
कुछ देर बाद जब ओम नजर नहीं आया, तो परिजनों के होश उड़ गए। घबराए पिता ने गड्ढे में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
उसे तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्चे का शव लेकर अपने पैतृक गांव लौट जाना बेहतर समझा।
👮 पुलिस का बयान:
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं भट्ठा मालिक ने भी पुष्टि की है कि बच्चा खेलते समय पानी में डूब गया था और परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते थे।
❗ बड़ा सवाल:
खनन के बाद खुले छोड़े गए जानलेवा गड्ढे आखिर कब तक मासूमों की जिंदगी निगलते रहेंगे? यह हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes