Farrukhabad news विकसित भारत 2047 का सपना आसान नहीं, भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा” — युवा सांसद करन सिंह का तीखा प्रहार

IMG 20260504 WA0247

Farrukhabad news 📍 फर्रुखाबाद | विशेष संवाददाता
माय भारत के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के युवा सांसद करन सिंह ने अपने दमदार और बेबाक विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। केंद्रीय बजट 2026 पर बोलते हुए उन्होंने साफ कहा कि “बजट केवल आय-व्यय का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज होता है। जब इसके केंद्र में युवा हों, तो विकास की रफ्तार अपने आप तेज हो जाती है।”
करन सिंह ने बजट को “युवा केंद्रित” बताते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल नीतियां बनाने से पूरा नहीं होगा। इसके लिए इनोवेटिव सोच, साहसी विचार और निर्भीक युवा शक्ति का संगम बेहद जरूरी है।
लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने जमीनी हकीकत पर भी जोरदार प्रहार किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और बढ़ती शिक्षा फीस जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को आईना दिखाया। उनका कहना था कि जब तक इन मूल समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक “विकसित भारत 2047” का सपना अधूरा ही रहेगा।
करन सिंह के इस तीखे और सटीक भाषण ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के बीच नई ऊर्जा भर दी, वहीं उनकी बातों ने व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes