Farrukhabad news फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: चार कर्मचारी निलंबित जीरो टॉलरेंस” की सख्त चेतावनी

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 4 मई 2026
जनपद में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर अलग-अलग तहसीलों में तैनात चार कर्मचारियों को गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से प्रशासन की सख्ती और साफ संदेश दोनों स्पष्ट रूप से सामने आए हैं।
सबसे चर्चित मामला तहसील सदर का है, जहां राजस्व निरीक्षक विमल कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने उनके आवास से कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उनके साथ मौजूद पवन सक्सेना उर्फ ऋषभ को भी हिरासत में लिया गया। घटना सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की कड़ी नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण माना जा रहा है।
वहीं, कायमगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विजय पाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके आचरण पर सवाल खड़े हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें भी बिना देरी किए निलंबित कर दिया गया।
इसी क्रम में अमृतपुर तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दुबे पर पैमाइश कार्य में अनावश्यक देरी और लापरवाही के आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए निलंबन कर दिया गया।
इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी मानेंद्र सिंह पर शौचालय के केयरटेकर के भुगतान को बेवजह लंबित रखने और कार्य में ढिलाई बरतने के आरोप सिद्ध हुए, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई ने जहां सरकारी तंत्र में हलचल मचा दी है, वहीं यह स्पष्ट संकेत भी दे दिया है कि अब अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं बची है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes