Andhra Pradesh news आंध्र प्रदेश में ईंधन की बढ़ती मांग से संकट गहराया: 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद, लागू सीमित बिक्री नियम से बढ़ी परेशानी

Picsart 26 04 28 17 29 36 720

Andhra Pradesh news – सीएम चन्द्रबाबू नायडू ने उच्च स्तरीय बैठक में की हालात की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश –
-*अफवाहों और बढ़ती मांग ने बिगाड़ी स्थिति -दोपहिया को 2 लीटर, कारों को 10 लीटर तक सीमित सप्लाई –
प्रमुख शहरों में पंप सूखे, सरकार अलर्ट मोड में *।
नई दिल्ली / अमरावती ( आंध्र प्रदेश )
” द एंड टाइम्स न्यूज ”
आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर अचानक गंभीर हालात बन गए हैं। राज्य के कई जिलों में 400 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण ताले लटक गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन से लेकर दैनिक गतिविधियों तक पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल 4,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से सैकड़ों केंद्रों पर स्टॉक खत्म हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर पेट्रोल पंप संचालकों को ईंधन की बिक्री सीमित करनी पड़ी है। दोपहिया वाहनों को अधिकतम 2 लीटर और चार पहिया वाहनों को 10 लीटर तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है।
विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर और नेल्लोर जैसे बड़े शहरों में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यहां लोग लंबी कतारों में लगकर ईंधन लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों के मुकाबले पेट्रोल की मांग लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे सप्लाई सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बना है।
उधर, हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि आपूर्ति में मामूली कमी जरूर आई है, लेकिन असली समस्या अफवाहों और घबराहट में की जा रही ज्यादा खरीदारी से पैदा हुई है।
सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईंधन की सप्लाई को सुचारू बनाए रखा जाए और लोगों के बीच फैल रही अफवाहों पर तुरंत रोक लगाई जाए। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
“ईंधन संकट की मौजूदा स्थिति में सप्लाई में सीमित गिरावट के बावजूद मांग में अचानक उछाल ने हालात को बिगाड़ दिया है। अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है और कई स्थानों पर अस्थायी कमी महसूस की जा रही है। ”
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान ( द एंड टाइम्स न्यूज )

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes