Farrukhabad news द एंड टाइम्स न्यूज | फर्रुखाबाद / उ०प्र०
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025 (UP Home Guards Enrollment-2025) को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनी रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ कार्यालय ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें सख्त दिशा-निर्देश दिए।
=हजारों अभ्यर्थियों के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क =
प्रस्तावित परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि प्रत्येक पाली में लगभग 7,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चूंकि बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अन्य जनपदों से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, इसलिए यात्रियों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है।
”अतिथि देवो भव:” का संदेश,” -ओवरचार्जिंग पर होगी कार्रवाई –
एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी परीक्षार्थी से निर्धारित किराए से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चालकों से आह्वान किया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थी हमारे जनपद के अतिथि हैं, इसलिए उनके साथ “अतिथि देवो भव:” की भावना अपनाते हुए शालीन और सहयोगी व्यवहार किया जाए। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी चालक के खिलाफ अधिक किराया वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई, तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*नियमों की अनदेखी पर होगी विधिक कार्रवाई*
एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने भी सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए सख्त निर्देश जारी किए:
ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध: वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। सड़क सुरक्षा: ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें। निर्धारित रूट: वाहन केवल निर्धारित मार्गों पर ही चलें, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
निगरानी: परीक्षा केंद्रों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के आसपास प्रवर्तन टीमें तैनात रहेंगी, जो निरंतर निगरानी रखेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई करेंगी।
*बैठक में42 वाहन चालक हुए शामिल, सहयोग की अपील*
बैठक में कुल 42 ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया। जिला प्रशासन ने सभी वाहन संचालकों से अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय देने की अपेक्षा की है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के समय से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और परीक्षा पूरी गरिमा एवं शांति के साथ संपन्न हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May