KAIMGANJ NEWS तंबाकू गोदाम पर हुए विवाद हत्या कांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल सामिग्री बरामद

Picsart 26 03 30 19 47 38 079

KAIMGANJ NEWS -भैंसा चोरी के विवाद से भड़की थी रंजिश, लाठी-डंडों व चाकू से हमले में गई थी बांकेलाल की जान — पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद, 23 अप्रैल 2026।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने तंबाकू गोदाम पर हुए विवाद में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे (आला कत्ल) भी बरामद किए हैं।
= क्या है पूरा मामला? =
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उलियापुर निवासी विपिन कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडा व चाकू लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान बांकेलाल (34 वर्ष) पर सिर में कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सीएचसी कायमगंज में कराया गया।
* रंजिश की जड़: पुराना विवाद और भैंसा चोरी का आरोप*
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2025 में भैंस जलाने की घटना और उसके बाद दर्ज मुकदमों ने दुश्मनी को और गहरा कर दिया। हाल ही में संजय अग्रवाल के तंबाकू गोदाम पर भैंसा चोरी के आरोप को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसने हत्या का रूप ले लिया।
* गिरफ्तार आरोपी और पुलिस कार्रवाई*
पुलिस ने मुकदमा संख्या 97/2026 में नामजद अभियुक्त जॉनी (27 वर्ष) और शनी (35 वर्ष) निवासी ग्राम घसिया चिलौली को गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया।
इस मामले में पुलिस पहले ही करन, पुष्पेंद्र और पूनम को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
* अपराधिक इतिहास भी खंगाला गया*
पुलिस के अनुसार, आरोपी जॉनी के खिलाफ पहले से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शनी का नाम इसी हत्या कांड में सामने आया है।
= अभियान के तहत कार्रवाई, जांच जारी=
यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। कुल मिलाकर घटना से जुड़ा जो मामला सामने आया उसके मुताबिक तंबाकू गोदाम पर शुरू हुआ विवाद एक जानलेवा हमले में बदल गया, जिसने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। पुलिस की तेज कार्रवाई से जहां आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं शेष आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]