Farrukhabad news बेटियों का परचम: फर्रुखाबाद में हाईस्कूल व इंटर में छात्राओं ने किया जिला टॉप

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में जनपद फर्रुखाबाद की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छा शक्ति और अथक परिश्रम का शानदार परिचय देते हुए जिले में शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। इन होनहार छात्राओं की सफलता ने न केवल उनके परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में एस.के. इंटर कॉलेज, मंझना की छात्रा अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.17% अंक (600 में 583 अंक) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। अंशिका की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण साफ झलकता है।
वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिपरगांव की छात्रा नैंसी राठौर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.20% अंक (500 में 461 अंक) अर्जित कर जिले में टॉप किया। नैंसी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इन दोनों बेटियों की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि यदि लगन और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। उनकी यह कामयाबी अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।
* परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर*
जैसे ही परिणाम घोषित हुए, दोनों छात्राओं के घरों में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
* जिले में बेटियों की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण*
यह सफलता इस बात का भी प्रमाण है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
* प्रेरणा बनीं ये बेटियां*
अंशिका यादव और नैंसी राठौर की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और सफलता यह सिखाती है कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
ब्यूरो रिर्पोट :- जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]