KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज के तत्वावधान में क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण सेवाएं प्रदान कीं।
एएनएम शिववती एवं आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामदेवी ने प्रातः लगभग 10 बजे विद्यालय पहुंचकर कक्षा एक में पंजीकृत 7 बच्चों के सापेक्ष 5 बच्चों तथा कक्षा 5 में पंजीकृत 9 बच्चों के सापेक्ष 8 बच्चों का टीकाकरण किया। इसके अतिरिक्त 4 अन्य बच्चों को भी टीके लगाए गए। इस प्रकार कुल 17 बच्चों को डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टिटनेस) तथा टीडी (टिटनेस एवं डिप्थीरिया) के टीके लगाए गए।
टीकाकरण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मेमवती एवं शिक्षामित्र कमलेश राजपूत का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाया गया। एएनएम शिववती ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह में पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा, ताकि छूटे हुए बच्चों को भी कवर किया जा सके और सभी बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण मिल सके। इस अभियान का पर्यवेक्षण बीपीसीएम डॉ. विनय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने टीम के कार्य की सराहना करते हुए नियमित टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया। श्री मिश्रा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला द्वारा दिए गए सक्रियता पूर्ण सहयोग की भी प्रशंसा की । इस अभियान हेतु स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep