KAIMGANJ NEWS ब्लाउज से ‘पार’ कर दिया जेवरों भरा पर्स: टैक्सी में झपकी पड़ते ही शातिर टप्पेबाजों ने किया हाथ साफ

IMG 20260422 WA0419

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर सफर कर रहे हैं तो सावधान! आपकी एक पल की झपकी और शातिर टप्पेबाजों का काम तमाम। कायमगंज में दो शातिर महिलाओं ने चलती टैक्सी में ऐसी ‘सफाई’ दिखाई कि पीड़ित महिला के ब्लाउज में रखा कीमती जेवरों से भरा पर्स गायब कर दिया। जब तक महिला की नींद खुली, टप्पेबाज रफूचक्कर हो चुके थे।

​मायके से लौट रही थी सीमा, रास्ते में बिछाया ‘जाल’

​नवाबगंज थाना क्षेत्र के कांधेमई मिल्किया निवासी सीमा देवी बुधवार को अपने बेटे ऋतिक के साथ एटा जिले के अलीगंज स्थित मायके से लौट रही थीं। कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे से वह अपने गांव जाने के लिए टैक्सी में सवार हुईं। उन्हें क्या पता था कि इसी टैक्सी में ‘शिकारी’ पहले से ही घात लगाए बैठे हैं।

​पुलगालिब से चढ़ीं ‘शातिर’ महिलाएं, टेड़ीकोन पर काम तमाम

​पीड़िता के मुताबिक, पुलगालिब तिराहे से दो संदिग्ध महिलाएं टैक्सी में बैठीं। सफर के दौरान सीमा देवी की आंख लग गई और उन्हें हल्की झपकी आ गई। इसी सुनहरे मौके का फायदा उठाकर बगल में बैठी महिलाओं ने अत्यंत शातिराना ढंग से सीमा के ब्लाउज में रखा पर्स उड़ा लिया। अपना काम करने के बाद दोनों संदिग्ध महिलाएं टेड़ीकोन के पास बड़ी चालाकी से उतर गईं।

​जब किराया देने को डाला हाथ, तो उड़ गए होश!

​चोरी का खुलासा तब हुआ जब करुआपुर गांव के पास टैक्सी रुकी। सीमा देवी ने किराया देने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ब्लाउज में रखा पर्स गायब था। पर्स में कोई छोटी-मोटी रकम नहीं, बल्कि:

  • ​सोने की जंजीर
  • ​कमर का भारी गुच्छा
  • ​सोने के झाले (झुमके)

​तिराहे पर फूट-फूट कर रोई पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

​जेवर चोरी होने की खबर मिलते ही पीड़िता बदहवास होकर वापस पुलगालिब तिराहे पहुंची और फूट-फूट कर रोने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों का मजमा लग गया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

​“हमें टैक्सी में चोरी की सूचना मिली है। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर उन संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

— विनोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक

 

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes