KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत—परिजनों में मचा कोहराम

IMG 20260422 WA0269

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर गांव ब्रह्मपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी रौनक (25) पुत्र आत्माराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रौनक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और करीब डेढ़ माह पूर्व ही घर आया था। बुधवार सुबह वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था, लेकिन आखिर वह ब्रह्मपुर इलाके तक कैसे पहुंचा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।
घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पिता आत्माराम, भाई रवि और सुधीर समेत बहनों रानी और कोमल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि रौनक की मां का पहले ही निधन हो चुका है।
कोतवाली कायमगंज के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है।
➡️ सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम कब लगेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
📌 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news रफ़्तार का कहर: बिजली का पोल चकनाचूर, 200 गाँवों में ‘ब्लैकआउट’ से मची हाहाकार!

Farrukhabad news कंपिल/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र में बुधवार सुबह रफ़्तार के जुनून ने कहर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बड़ी खबर: वकीलों की जंग में कूदे किसान, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दी ‘महायुद्ध’ की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS ● कायमगंज तहसील में भारी नारेबाजी: फर्जी मुकदमे की वापसी पर अड़े अन्नदाता[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत—परिजनों में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हमारी शक्ति – हमारा ग्रह” थीम पर प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पृथ्वी दिवस पर दिलाई गई शपथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मानवीय संवेदना और चिकित्सा उत्कृष्टता का संगम: लोहिया अस्पताल में नई उम्मीद की जगी किरण

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश | 22 अप्रैल 2026 फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इज़राइल टकराव: खाड़ी में बढ़ता तनाव, Hormuz Strait बना वैश्विक चिंता का केंद्र

Delhi news नई दिल्ली : -” द एंड टाइम्स न्यूज ” 22 अप्रैल2026 (तेहरान/वॉशिंगटन/तेल अवीव[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मकान का छज्जा बना मौत का जाल: दो मासूम दबे मलबे में, एक की हालत नाजुक

Farrukhabad news शमशाबाद, फर्रुखाबाद | 21 अप्रैल 2026 मंगलवार की सुबह शमशाबाद कस्बे के मोहल्ला[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes