KAIMGANJ NEWS हमारी शक्ति – हमारा ग्रह” थीम पर प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पृथ्वी दिवस पर दिलाई गई शपथ

IMG 20260422 WA03281

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कायमगंज क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग तथा सोलर ऊर्जा के बढ़ते प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग निस्तारित करने की जानकारी भी दी गई।
विद्यालय में गठित ईको क्लब के सदस्य—प्रतिभा, रिंकी, संध्या, अनमोल, समीर, आदित्य, हरिओम, रुपेंद्र और जयवीर सिंह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व बच्चों को पृथ्वी दिवस पर आधारित यूट्यूब सत्र का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे उन्हें पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिल सके।
प्रधानाध्यापक श्री शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “Our Power – Our Planet (हमारी शक्ति – हमारा ग्रह)” के अंतर्गत पूरे वर्ष विद्यालय में पृथ्वी संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes