Uttar Pradesh news ” द एंड टाइम्स न्यूज ”
लखनऊ/मलिहाबाद, 22 अप्रैल 2026।
राजधानी लखनऊ के समीप मलिहाबाद क्षेत्र में इतिहास और सम्मान से जुड़ा एक प्रतीक अचानक रात के अंधेरे में मिटा दिया गया। वीरांगना ऊदा देवी पासी की स्मृति में बना मलिहा पासी स्मृति द्वार 21 अप्रैल की रात अज्ञात लोगों द्वारा चोरी-छिपे कटवा दिया गया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई और पासी समाज में गहरा आक्रोश उमड़ पड़ा।
= सम्मान पर हमला या सुनियोजित साजिश? =
स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्मृति द्वार केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य और बलिदान का प्रतीक था। आरोप है कि बिना किसी सूचना या अनुमति के देर रात इसे हटाया गया, जिससे लोगों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
* पनपता आक्रोश, दे रहा आंदोलन की आहट*
घटना के विरोध में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर नाराजगी जताई। इनमें वीरांगना उदा देवी पासी बहुजन संगठन, पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट पार्टी, सुहेलदेव आर्मी, लाखन आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
मौके पर पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे “पासी समाज की अस्मिता पर सीधा हमला” बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
* मौके पर उमड़ा जनसैलाब*
घटना स्थल पर योगेश पासी, आरके आदर्श, सूरज पासी, विकास रावत, दीपक रावत, दिनेश रावत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पत्रकारों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया।
= प्रशासन मौन, पुलिस सतर्क=
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
= इतिहास से छेड़छाड़ पर सवाल=
वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उन गुमनाम नायिकाओं में से एक हैं, जिनकी बहादुरी आज भी प्रेरणा देती है। ऐसे में उनके नाम से जुड़े स्मृति चिह्न का इस तरह हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है—क्या यह महज एक घटना है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? इसका पता तो जांच के साथ ही अधिकारिक रूप से प्रशासन का पक्ष सामने आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा ।
ब्यूरो रिर्पोट – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep