Farrukhabad news–तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही की रफ्तार, फर्रुखाबाद–बदायूं दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
कम्पिल (फर्रुखाबाद)।
फर्रुखाबाद और बदायूं की सीमा पर बसे जटा गांव में मंगलवार दोपहर एक मामूली सी चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा गांव सहम गया। चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों की गृहस्थी को चंद घंटों में राख के ढेर में बदल दिया।

दोपहर के समय अचानक उठी आग की लपटों ने तेज हवाओं का सहारा पाकर पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठता काला धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि महिलाएं और बच्चे भय से चीखते रहे।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी गांव शाहपुर गंगपुर के ग्रामीण भी अपनी खड़ी गेहूं की फसल को बचाने के लिए मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और ट्यूबवेल के सहारे आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
सूचना मिलते ही कायमगंज और बदायूं से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दोनों जनपदों की दमकल टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तबाही अपना काम कर चुकी थी।
इस भीषण अग्निकांड में दिलदार, मुनीश, नवी, साबिर, शकील, रिजवान, जानिश और जीवन समेत एक दर्जन से अधिक परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घरों में रखा साल भर का गेहूं, नकदी, कपड़े, कीमती सामान और पशुओं का भूसा सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और उचित मुआवजे की मांग की है।
सूचना पर राजस्व विभाग की टीम को बुला लिया गया है, जो नुकसान का आकलन कर रही है। हालांकि देर शाम तक आधिकारिक तौर पर नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आ सका था।
📌 ब्यूरो रिपोर्ट:
जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep