Farrukhabad news होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 25 से 27 अप्रैल तक छह पालियों में होगी परीक्षा

IMG 20260421 WA0363

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश।
उ0प्र0 होमगार्ड भर्ती–2025 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में कराई जाएगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे ट्रेजरी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जबकि हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पर्स, हैंडबैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और नीले अथवा काले पेन के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का केंद्र में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम और स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था की जाएगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर क्लॉक रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार परीक्षा कुल 6 पालियों में संपन्न कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, स्पष्ट साइन एज, प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी, साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित करने और ओवरचार्जिंग पर सख्ती से रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व रिहर्सल कराने के निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारु और बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes