KAIMGANJ NEWS खास खबर: बगल में चोर और शहर में शोर बर्थडे पार्टी’ में गया था कारोबारी का परिवार, पड़ोसियों ने ‘छत’ के रास्ते तिजोरी पर किया हाथ साफ

IMG 20260420 WA0382

KAIMGANJ NEWS –72 घंटे में पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ खुलासा: पटवनगली की सनसनीखेज चोरी का पटाक्षेप, दो शातिर दबोचे, लाखों के जेवर और कैश बरामद

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

कहते हैं कि ‘पड़ोसी’ सुख-दुख का साथी होता है, लेकिन कायमगंज की पटवनगली में पड़ोसियों ने ही विश्वास की पीठ में छुरा घोंप दिया। तंबाकू व्यवसाई के घर हुई लाखों की चोरी का जब पुलिस ने खुलासा किया, तो मोहल्ले वाले दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। जिन लड़कों को सब ‘अपना’ समझते थे, वही शातिर चोर निकले। पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर न केवल वारदात को सुलझाया, बल्कि चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया है।घटना बीती 16 अप्रैल की है। पटवनगली निवासी तंबाकू व्यवसाई बृजेश चंद्र शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ बेटे के घर जन्मदिन की खुशियां मनाने गए थे। घर सूना था और यही मौका आरोपियों के लिए ‘सुनहरा’ साबित हुआ। शातिर चोरों ने फिल्मी स्टाइल में छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमारी के ताले चटकाकर नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।

​पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मुखबिर ने फंसाया जाल

​शहर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी चोरी से पुलिस की साख दांव पर थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और उपनिरीक्षक अंकुर भाटी की टीम ने जाल बिछाया। तभी मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि दो संदिग्ध साईं मंदिर के पास किसी बड़ी फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सौरभ उर्फ अंशू और कार्तिक तंतवार को दबोच लिया। जब इनकी तलाशी ली गई, तो इनके पास से वह खजाना निकला जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

​बरामदगी की लिस्ट: जो गया था, वो सब वापस आया

​पुलिस ने आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है:

  • ​कैश: ₹35,000 की नगदी।
  • ​पीली धातु (सोना): 2 चैन, 3 पेंडल, 7 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी बाली और 1 जोड़ी कुंडल।
  • ​सफेद धातु (चांदी): 12 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछुआ, 5 सिक्के और घर की चाबियां।
  • ​दस्तावेज: 2 [Aadhaar Redacted] भी बरामद किए गए।

​“साहब! पहली बार की है, छोड़ दो”

​कोतवाली की हवालात में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो आरोपियों के ‘शौक’ का भूत उतर गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि उन्हें परिवार के बाहर जाने की पल-पल की खबर थी। आरोपियों ने गिड़गिड़ाते हुए कहा— “साहब! रुपयों की बहुत जरूरत थी, इसलिए पहली बार चोरी की।” हालांकि, पुलिस ने उनके पछतावे को दरकिनार करते हुए वैधानिक कार्रवाई पूरी की और दोनों को न्यायालय के जरिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes