KAIMGANJ NEWS कटरी भूमि पर अवैध कब्जा प्रकरण में काटी गई फसल की 23 अप्रैल को होगी खुली नीलामी

Picsart 26 04 20 19 39 19 740

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद,।
तहसील कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला बसोला (परगना कम्पिल) में स्थित कटरी मूज पतेल की आराजी पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कब्जेदारों के विरुद्ध वाद दर्ज कर लिया है। अब उक्त भूमि से काटी गई फसल की खुली नीलामी कर राजस्व वसूली की जाएगी।
शिकायतकर्ता सोनेलाल पुत्र गुखलाल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जांच कराई गई।
जांच में कई व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने की पुष्टि हुई।
संबंधित अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत वाद दर्ज किया गया।
प्रकरण में गाटा संख्या 794, 795, 796, 801 एवं 759 (मि.) की भूमि शामिल है।
वाद संख्या टी० 202603240203160 सहित अन्य मामलों में कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा अवैध कब्जेदारों को पूर्व में नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि जुर्माना न देने पर फसल काटकर नीलाम की जाएगी। निर्धारित समय में जुर्माना न जमा करने पर राजस्व टीम ने संबंधित भूमि से फसल कटवा ली।
अब उक्त फसल की नीलामी 23 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 11 बजे मण्डी समिति शमसाबाद में कराई जाएगी।
नीलामी की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राजस्व नियमावली 2006 के नियम 67(5) के अंतर्गत संपन्न होगी।
इच्छुक व्यक्तियों से नीलामी में भाग लेने की अपील की गई है।
तहसीलदार कायमगंज द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि नीलामी से प्राप्त धनराशि से राजस्व क्षति एवं जुर्माने की वसूली की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes