KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

Picsart 26 04 19 17 00 24 451

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद।
नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान हुई शिष्टाचार भेंट में व्यापारी नेताओं ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही चोरियों से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे व्यापारियों का भरोसा बहाल हो सके। व्यापारियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि कुछ मामलों में निर्दोष व्यापारियों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग भी रखी गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री सुधीर गुप्ता, संगठन मंत्री विनीत सक्सेना, आलोक सक्सेना, मंत्री आषुतोष सक्सेना, अनुराग राठौर, विपिन अवस्थी और पवन गुप्ता समेत कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]