KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Picsart 26 04 19 06 29 10 986

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र रामबरन निवासी हरैवा, जलालाबाद के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि विनोद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव जौरा में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका पिता रामबरन थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव फैजाबाद के पास स्थित एक अन्य भट्ठे पर कार्यरत है।
बताया गया कि विनोद शाम के समय अपने पिता से मिलने गया था। लौटते समय उसने अपनी मोटरसाइकिल राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास खड़ी कर दी और सड़क किनारे किसी काम से कुछ दूरी पर चला गया। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद धमगामा निवासी अतुल ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी सौरभ ने घायल को तत्काल सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी नन्ही देवी, मां सुशीला देवी और तीन मासूम बेटियां—नेहा (6 वर्ष), उपासना (3 वर्ष) और कोमल (1 वर्ष)—को छोड़ गया है। सात भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।
घटना की सूचना पर शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक की तलाश जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत के कुएं से ‘राष्ट्रीय गौरव’ की वापसी: घंटों की जंग के बाद जिंदा निकला मोर, गांव में छाई खुशी!”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटासा में शनिवार को एक दिल दहला[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news भंडारे के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद, 17 अप्रैल 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने बाइक चोरी के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 59 शिकायतें निस्तारित करने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Farrukhabad news – निस्तारण प्रक्रिया में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कार्य करने के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news भीषण गर्मी में बच्चों की राहत पर जोर, शिक्षकों की समस्याओं पर भी बुलंद हुई आवाज

Farrukhabad news -7 सूत्रीय मांग पत्र के साथ शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes