KAIMGANJ NEWS सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, जिम्मेदार विभाग बेखबर

IMG 20260417 WA0294

KAIMGANJ NEWS –नहर पटरी की 65 किमी भूमि के किनारों तथा रिक्त भाग पर अतिक्रमण, हरित पट्टी पूरी तरह उजड़ी
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद जिले में निचली गंगा नहर शाखा की दोनों पटरियों पर स्थित सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा हो चुका है, लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव विजयपुर से लेकर ग्राम खिनमिनी तक लगभग 65 किलोमीटर लंबाई में फैली नहर पटरी की भूमि पर अतिक्रमण चरम पर है। कई स्थानों पर कब्जेदारों ने जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है, तो कहीं अस्थायी और स्थायी निर्माण कर लिए गए हैं।
इस जमीन पर कभी विकसित हरित पट्टी थी जो पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। फलदार व छायादार पेड़ों के साथ-साथ वन्य जीवों का अस्तित्व भी लगभग खत्म हो गया है, जिससे पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नहर विभाग द्वारा नियमित निगरानी और सीमांकन किया जाता था, जिससे अतिक्रमण नहीं हो पाता था। वर्तमान में अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थिति बिगड़ गई है। नहर विभाग और वन विभाग दोनों की जिम्मेदारी के बावजूद किसी ने भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की। हालात यह हैं कि कहीं पशु बांधे जा रहे हैं, तो कहीं कूड़े के ढेर लगाकर जमीन पर कब्जा किया गया है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर नहर भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जों को हटाया जाए और हरित पट्टी को पुनः विकसित किया जाए।
विशेष रूप से ध्यान देनें योग्य तथ्य यह है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता से समस्या गंभीर होती जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes