KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

Picsart 26 04 15 21 11 37 413

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शकुन्तला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर इतिहास रच दिया। स्कूल के होनहार छात्रों ने न सिर्फ परीक्षा में सफलता पाई, बल्कि अपने उत्कृष्ट अंकों से विद्यालय का नाम रोशन कर दिया।

IMG 20260415 WA0432

प्रिंसिपल अनिल बाबू तिवारी
इस बार के टॉपर्स में नीलमणि दीक्षित (91.4%) ने बाज़ी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं ज़ैबी हुसैन (89.4%), प्रगति वर्मा (87.5%), आयशा खान (85.6%) और श्वेत प्रताप सिंह (81%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप सूची में जगह बनाई। सभी सफल विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रबंधक श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

IMG 20260415 WA0433

उप प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार

वहीं प्रधानाचार्य श्री अनिल तिवारी और उप-प्रधानाचार्य श्री प्रभंजन कुमार ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है और भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने का लक्ष्य रहेगा।
विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा है।
👉 शिक्षा के क्षेत्र में कायमगंज शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का यह प्रदर्शन एक मिसाल बनकर उभरा है, जिसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
— ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes