KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के जौरा रोड बाईपास मार्ग पर स्थित मेहंदियावली मजार के पास रविवार को दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडों और सरियों से हमला शुरू हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उलियापुर निवासी बांकेलाल और राजकुमार का पुष्पेंद्र, करण समेत दूसरे पक्ष के लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद फिर भड़क उठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान बांकेलाल और राजकुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए।
सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बांकेलाल को लोहिया अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जैसे ही मौत की खबर अस्पताल पहुंची, माहौल गम और गुस्से में बदल गया। परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले की शिकायतों को नजरअंदाज किया, जिसकी वजह से यह घटना हुई।
घायल राजकुमार के मुताबिक, 9 अप्रैल को उनका भैंसा चोरी हो गया था। शिकायत लेकर जब वे मंडी पुलिस चौकी पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उन्हें डांटकर भगा दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में जब वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जौरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने हमला कर दिया।
राजकुमार का आरोप है कि हमलावरों ने बांकेलाल को गोदाम के अंदर खींचकर बेरहमी से पीटा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम मालिक ने बातचीत के बहाने उन्हें बुलाकर हमले की साजिश रची।घटना के बाद सीएचसी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली के सामने धरना देकर सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने करीब 10 मिनट में खुलवाया। परिजन चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
मृतक बांकेलाल अपने पीछे दो पत्नियां, एक दिव्यांग पुत्र और बड़ा परिवार छोड़ गया है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug