World news -हवाई हमलों के बावजूद कायम है तेहरान की ताकत, समुद्री मोर्चे पर टकराव तेज; लंबी खिंच सकती है जंग
साभार : –
वॉशिंगटन/तेहरान – से द्वारा – (नई दिल्ली ) ( द एंड टाइम्स न्यूज )
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव को 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात अब भी निर्णायक मोड़ से दूर हैं। लगातार हमलों और भारी सैन्य दबाव के बावजूद अमेरिका अपने सबसे बड़े लक्ष्य—ईरान में सत्ता परिवर्तन—को हासिल नहीं कर सका है। दूसरी ओर, ईरान ने भी अपनी सैन्य और राजनीतिक पकड़ बनाए रखकर साफ कर दिया है कि यह लड़ाई इतनी जल्दी खत्म होने वाली नहीं। =हमलों के बाद भी कायम ईरान =
पिछले दो हफ्तों में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, नौसैनिक अड्डों और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। हमलों में नुकसान जरूर हुआ, लेकिन ईरान की रणनीतिक ताकत अभी भी बरकरार है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि ईरान अब भी अमेरिकी हितों को चुनौती देने की स्थिति में है।
* समुद्री मोर्चे पर ईरान की सफल रणनीति*
फारस की खाड़ी और होरमुज जलडमरूमध्य में तनाव लगातार बढ़ रहा है।ईरान ने पारंपरिक बड़े युद्धपोतों की बजाय छोटे, तेज रफ्तार हमलावर जहाजों, मिसाइल सिस्टम और समुद्री ड्रोन पर भरोसा किया है।
सैन्य विश्लेषकों के अनुसार यह “छापामार रणनीति” अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।
*अमेरिकी ख्वाव :- सत्ता परिवर्तन अभी दूर की बात*
जानकारों का साफ कहना है कि किसी भी देश में सत्ता परिवर्तन केवल बमबारी से संभव नहीं होता। इसके लिए अंदरूनी असंतोष और राजनीतिक दबाव भी जरूरी होता है।फिलहाल ईरान में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर जनविद्रोह के संकेत नहीं मिले हैं, जिससे अमेरिका की रणनीति अधूरी साबित हो रही है।
* बढ़ सकता है पूरे क्षेत्र में संकट*
अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व पर पड़ सकता है। ईरान के सहयोगी गुटों की एंट्री से हालात और जटिल हो सकते हैं, जिससे वैश्विक राजनीति और तेल बाजार पर भी बड़ा असर पड़ेगा।
* क्या होगा? आगे कुछ समय में*
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में यह टकराव और तीखा हो सकता है।
दोनों देशों की रणनीति में बदलाव ही तय करेगा कि जंग किस दिशा में जाएगी—लेकिन फिलहाल तस्वीर साफ है: जिसे समझा जाए तो, 17 दिन बाद भी न अमेरिका जीता, न ईरान झुका — जंग अभी लंबी चलेगी।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep