KAIMGANJ NEWS अन्नदाता का ‘अल्टिमेटम’: अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में दलाल, कायमगंज तहसील में फूटा किसानों का गुस्सा 

Picsart 26 03 15 06 39 04 201

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान नेताओं ने तहसील परिसर में हुंकार भरी। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से लेकर खाद-बीज की कालाबाजारी तक, किसानों ने अपनी समस्याओं की लंबी फेहरिस्त अफसरों के सामने रख दी और दो-टूक शब्दों में समाधान की चेतावनी दी।​अस्पताल में ‘सर्जरी’ की दरकार, आंखों पर छाया अंधेरा

​किसान नेताओं ने सरकारी अस्पताल की बदहाली पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सालों से सर्जन न होने के कारण मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं, नेत्र परीक्षण अधिकारी का पद खाली होने से बुजुर्ग और गरीब मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसानों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक जनता को राम भरोसे छोड़ा जाएगा?

​बीज भंडार पर ‘अपनों’ की चांदी, छोटा किसान परेशान

​राजकीय बीज भंडार में चल रहे ‘खेले’ का पर्दाफाश करते हुए किसानों ने आरोप लगाया कि वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपने चहेतों को बीज किट बांट रहे हैं। इस बंदरबांट की वजह से आम और छोटा किसान खाद-बीज के लिए तरस रहा है। इसके साथ ही गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और बुकिंग ऑफिस बंद रखने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।

​लेखपालों की मनमानी और बिजली का संकट

​तहसील के चक्कर काट-काट कर थक चुके किसानों ने लेखपालों पर अंश निर्धारण में मनमानी और आधार कार्ड बनवाने में भारी धांधली के आरोप लगाए। शाम के समय बिजली कटौती ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान नेताओं ने साफ कहा कि इस बार आलू की फसल में भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में सरकार को तत्काल किसान ऋण माफ करना चाहिए।

​तहसीलदार को सौंपा ‘चेतावनी पत्र’

​मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपते हुए यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

​मौके पर डटे रहे ये दिग्गज:

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेमचंद सक्सेना, राजबहादुर राजपूत, जयदेव सिंह, सतपाल सिंह यादव, दीपू बाबूराम पाल और ब्रजेश सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।

 

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes