KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

Picsart 26 03 10 21 31 28 273

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी इंसान को ढूंढ निकालती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कायमगंज कोतवाली पुलिस ने। मोहल्ला बजरिया रामलाल से तीन दिनों से लापता 10 वर्षीय मासूम राज को पुलिस ने किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। जिस मासूम की तलाश में परिवार की आंखें पथरा गई थीं, उसे जब खाकी ने अपनी गोद में लेकर दरवाजे पर कदम रखा, तो पूरे मोहल्ले की आंखें नम हो गईं।

IMG 20260310 211954

​मामला शुक्रवार शाम का है, जब मुन्ना लाल गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र राज घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। राज मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है, जिसने परिजनों की धड़कनें और बढ़ा दी थीं। शनिवार को जब कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज हुई, तो पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। मासूम की सलामती को लेकर हर कोई दुआएं मांग रहा था। मामले की गंभीरता को भांपते हुए कोतवाली पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस की ‘डिजिटल सर्विलांस’ टीम ने नगर के चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाई।

  • 40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए: पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा कि बच्चा किस गली से निकला और किधर मुड़ा।
  • सोशल मीडिया का चक्रव्यूह: गुमशुदगी के पोस्टर व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक वायरल किए गए।
  • सर्च ऑपरेशन: आसपास के गांवों और पड़ोसी जिलों के पुलिस तंत्र को अलर्ट पर रखा गया।

रेलवे स्टेशन पर खत्म हुआ इंतजार

​मंगलवार सुबह पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एक बालक कल्याणपुर कानपुर रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में घूम रहा है। चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह ने बिना देर किए टीम के साथ धावा बोला और बालक को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। बालक की पहचान ‘राज’ के रूप में होते ही पुलिस टीम के चेहरे पर भी कामयाबी की मुस्कान तैर गई। जब पुलिस की गाड़ी राज को लेकर उसके घर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद भावुक था। तीन दिन से दाने-दाने को तरस रही मां गुड़िया और बदहवास पिता मुन्ना लाल अपने बेटे को देखते ही फूट-फूट कर रो पड़े। परिजनों ने कहा— “पुलिस हमारे लिए भगवान बनकर आई।” नगर वासियों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes