Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ दिए सुधार के निर्देश – खासकर महिला हेल्प डेस्क पर सर्तकता से काम करने की दी चेतावनी
शमशाबाद /फर्रुखाबाद | 10 मार्च 2026
जनपद के शमसाबाद थाने में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। डीएम के अचानक थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने-अपने काम में जुटते नजर आए।निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे दफ्तर पहुंचे और अपराध रजिस्टर व आगंतुक पंजिका की एंट्रियां चेक कीं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फाइलें और रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहें, केवल कागजी खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं होगी।
महिला हेल्प डेस्क पर भी डीएम ने खास ध्यान दिया और निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके बाद डीएम ने मालखाना और हवालात का भी निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम के इस औचक निरीक्षण से पूरे समय हलचल बनी रही , और पुलिसकर्मी सतर्क नजर आ रहे थे । जैसा नजारा आज जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय थाने के अंदर दिखाई दे रहा था, यदि इसी तरह अनुशासित एवं सरल व्यवहार एवं सतर्कता के साथ पुलिसकर्मी हमेशा काम करें , तो यह संभव है कि थाना क्षेत्र की अमन पसंद जनता को ना तो पुलिस से शिकायत होगी और ना ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से किसी भी परेशानी का सामना शायद करना पड़े ।
ब्यूरो प्रभारी – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep