KAIMGANJ NEWS खुशियों पर ‘काल’ का ब्रेक: भतीजी की लगुन चढ़ाकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

Picsart 26 03 08 19 24 48 059

KAIMGANJ NEWS –जलेसर से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा हाहाकार

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

शहनाइयों की गूंज सुनाई देने से पहले ही एक परिवार में मातम का सन्नाटा पसर गया। भतीजी के हाथ पीले करने की रस्म (लगुन) पूरी कर हंसी-खुशी घर लौट रहे एक चाचा को ‘यमदूत’ बनकर आए अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मंगल गीतों की जगह चीख-पुकार मच गई।जानकारी के मुताबिक, थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम उमरैल निवासी सोबरन के 38 वर्षीय पुत्र नीरज अपने परिजनों के साथ पिकअप गाड़ी से भतीजी की लगुन चढ़ाने जलेसर गए थे। रस्में पूरी हुईं, खुशियां बांटी गईं और देर रात पूरा परिवार वापस लौट रहा था।

Picsart 26 03 08 19 26 02 285

अभी गाड़ी जलेसर से कुछ ही दूर निकली थी कि नीरज ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, तभी अंधेरे को चीरते हुए आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जलेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत में सुधार बताया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्हें घर ले आए। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रविवार को घर पहुँचते ही नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया।

मासूम बच्चों के सिर से छिना साया

नीरज की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुँची, हर आंख नम हो गई। मृतक अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी पलक और 10 वर्षीय बेटा कृष्णा को बिलखता छोड़ गया है। पत्नी मंजू की करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा मुंह को आ गया। जिस घर से कल डोली उठनी थी, वहां आज अर्थी उठने की तैयारी देख गांव का माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब उस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes