KAIMGANJ NEWS खौफनाक: कक्षा 11 की छात्रा ने पंखे से झूलकर दी जान,अताईपुर में मचा कोहराम!

file 000000001f7871fa8a1c3a6a118c30c1

KAIMGANJ NEWS –फॉरेंसिक टीम ने खंगाला मौका-ए-वारदात, आखिर क्या था रितु की मौत का राज?

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11 की एक मेधावी छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। 18 वर्षीय रितु की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों की चीखों से गांव का सन्नाटा टूट गया।

file 000000001f7871fa8a1c3a6a118c30c1

​मिली जानकारी के अनुसार, अताईपुर कोहना निवासी शिवराज की पुत्री रितु शुक्रवार को अपने कमरे में थी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो मंजर देख उनकी रूह कांप उठी। रितु का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था। बदहवास परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक जिंदगी की डोर टूट चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश। ​पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की रितु पढ़ाई में होनहार थी। मां विनीता और पिता शिवराज का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी लाडली ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

​“किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।”

— सुरजीत सिंह (इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर)

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes