KAIMGANJ NEWS फूलों की होली से महका वृद्धाश्रम, ‘साहसी बेटियों’ ने बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Picsart 26 03 04 05 30 32 066

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
होली के रंगों के बीच जब अपनों का साथ मिल जाए तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही भावुक और उल्लासपूर्ण नज़ारा उस समय देखने को मिला, जब ‘साहसी बालिका टीम’ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें उपहार भेंट कर पर्व को यादगार बना दिया।
वृद्धाश्रम में वर्तमान में रह रहे 71 वृद्ध महिला एवं पुरुष उस समय भावुक हो उठे, जब बेटियों ने रंग-गुलाल के बजाय फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया। ढोलक की थाप और होली के तरानों के बीच बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय बाद अपनों जैसा स्नेह पाकर कई आंखें नम भी दिखीं।
इस अवसर पर टीम की ओर से बुजुर्गों को गुजिया, रसगुल्ला, चिप्स, पापड़ और ग्लूकोज वितरित किया गया। इतना ही नहीं, सभी को नवीन वस्त्र भेंट कर होली की खुशियों को और भी खास बना दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने बेटियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि “बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटना ही सच्चे अर्थों में पर्व मनाना है। समाज को ऐसी पहल से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
इस मौके पर प्रयागराज नारायण अस्पताल से डॉ. कविता शर्मा, नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित टीम की खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, गरिमा, अंजू, चांदनी, दिव्या, निकेता और चिराग आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बुजुर्गों ने साहसी बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “आज हमें ऐसा लगा जैसे अपने परिवार के बीच होली मना रहे हों।”
होली के इस पावन अवसर पर प्रेम, सम्मान और अपनत्व का यह रंग वृद्धाश्रम की फिजाओं में देर तक घुला रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]