KAIMGANJ NEWS किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर, बीज की पहचान का मिला प्रशिक्षण

IMG 20260119 WA0211

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में गन्ना खेती को बढ़ावा देने और पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार ने किसानों को गन्ने की नई और उन्नतशील प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किसानों को बीजों के चयन और उनकी शुद्धता की पहचान करने के तकनीकी तरीके भी सिखाए गए।
शिविर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने आगे कहा कि गन्ने की अधिक पैदावार के लिए सही प्रजाति का चयन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को बताया कि कैसे वे खेत में ही गन्ने की विभिन्न किस्मों की पहचान कर सकते हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि उन्नत किस्मों के प्रयोग से न केवल चीनी का परता बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार और मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने किसानों को समय पर बुवाई और वैज्ञानिक खाद प्रबंधन के लाभ बताए। गन्ना विकास निरीक्षक शिवपाल सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि पुराने बीज के स्थान पर नई और रोगमुक्त प्रजातियों को अपनाना अब समय की मांग है। प्रशिक्षण में सभी किसानों ने उन्नत बीज और तकनीक को अपनाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना विभाग और चीनी मिल के मुख्य रूप से शिवनरेश, अनुराम यादव, पंकज शुक्ला, रुचि यादव, जितेंद्र सिंह सिंह और प्रमोद, क्षेत्र के प्रगतिशील किसान जिलेदार, रामसरन, पारस मणि, महेश सिंह, पिंटू, विपिन, कुंवरपाल, कृष्णकांत सहित भारी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes