KAIMGANJ NEWS -कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मस्जिद के पीछे खेत में चल रहा था हारजीत का खेल, कैश बरामद
कायमगंज, फर्रुखाबाद
पुलिस ने कुंअरपुर इमलाक में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ माल फड़ और जामा तलाशी से कैश बरामद किया हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।
मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, उपनिरीक्षक शमीमउद्दीन पुलिस टीम के साथ सीपी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुंअरपुर इमलाक की मस्जिद के पीछे हासिम खाँ के खेत में कुछ लोग मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां जुआरियों का झुंड बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया, जबकि कुछ अन्य मौके से फरार हो गए। पकड़े हुए आरोपियों की पहचान रायपुर खास निवासी शीबू, कुंअरपुर इमलाक निवासी हमजा, तराइन मोहल्ला निवासी कामिल और कुंअरपुर इमलाक निवासी विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इनकी जामा तलाशी ली तो इनके पास से अलग-अलग कुल 1160 रुपये बरामद हुए, जबकि फड़ से 1400 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की गई।पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है
नई बस्ती रोड पर परचून की दुकान के पास पुलिस की छापेमारी, सट्टा पर्ची और नकदी बरामद
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ नई बस्ती रोड पर एक बंद पड़ी परचून की दुकान के सामने सट्टे की ख़ाईबाड़ी करते शानू खां निवासी लालबाग हमीरपुर खास को करीब 370 रुपये नकद, एक पेन और पांच सट्टा पर्चियां सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov