KAIMGANJ NEWS अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

IMG 20251227 WA0317

KAIMGANJ NEWS – ध्वस्त करा दीं पथीं कच्ची ईंटें -प्रशासन की बुलडोजर कार्यवाही की खबर फैलते ही भट्टा मालिकों में मची अफरा तफरी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने गांव चिलसरा में छापेमारी कर अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर जेसीबी मंगाकर पाथी गई हजारों कच्ची ईंटों को जमींदोज कर दिया।
एसडीएम अतुल कुमार सिंह और खनन अधिकारी द्वारा चिलसरा में संचालित एक ईंट भट्ठे की जांच की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं।

IMG 20251220 WA01681

भट्ठा संचालक ने न तो शासन को रॉयल्टी जमा की थी और न ही उसके पास प्रदूषण विभाग से संबंधित कोई वैध प्रपत्र मौजूद थे। बिना अनुमति के ईंट पथाई का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा था।
जांच के दौरान मामला अवैध पाए जाने पर एसडीएम ने तत्काल मौके पर जेसीबी बुलवाई। देखते ही देखते भट्ठे पर मौजूद हजारों की संख्या में कच्ची ईंटों को तोड़कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने नूर जहां ब्रिक फील्ड के भट्ठा संचालक को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल बकाया रॉयल्टी जमा करें। चेतावनी दी गई है कि यदि नियमों की अनदेखी जारी रही और जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, तो भट्ठे को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और बिना कागजों के चल रहे ईट भट्टो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes