KAIMGANJ NEWS – चार बहनों के अकेले भाई की दुखद मौत से परिवार में छाया मातम – बहिनों तथा माँ के आँसू नहीं ले रहे थमने का नाम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दर्द भरी घटना कोतबाली व नगर के पास स्थित गाँव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली में घटित हुई जिससे परिवार का अकेला खेवनहार मौत के आगोश में समा गया । बताया गया कि रामबहादुर के इकलौते बेटे27 बर्षीय दिलीप की जहर खाने से हुई गंभीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां से प्राथमिक उपचार दे हालत गंभीर बता उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया था । वहां उपचाराधीन दिलीप अंतिम सांस ले दुनियां से हमेशा के लिए चला गया । मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी । केवल यही चार बहिनों तथा विधवा माँ सरोजनी देवी का अंतिम सहारा बचा था । इसकी मृत्यु से एक विवाहित बहिन मछला तथा अविवाहित बहनों पुष्पा, मधू , सीता तथा विधवा माँ बदहाल हो दहाड़ मार कर रो पड़ीं । इन सभी के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो चलीं ।
इनसेट :-
आखिर क्यों किया दिलीप ने आत्म हत्या जैसा घातक कृत्य
कायमगंज :-
प्रेमनगर निवासी दिलीप की मौत के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब 5 बर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के ग्राम दौलतपुर निवासी रामचरण की बेटी गमा देवी के साथ हुई थी । इस दंपत्ति के एक अवोध बेटी 4 बर्षीय हिमांशी है । शादी के बाद काफी समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा । किन्तु फिर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से बिवाद होने लगा । पत्नी गमादेवी दीपावली पर घर से शौच क्रिया की कहकर निकल गई और वहीं से सीधे अपने मायके गांव दौलतपुर पहुंच गई । यह पता चलने पर पति दिलीप ने उसे समझा बुझाकर घर वापस लाने का काफी प्रयास किया । लेकिन वह नहीं मानी । इसके बाद बताया कि दिलीप ने दो दिन पूर्व फिर ससुराल जाकर पत्नी को घर लाने की बहुत कोशिश की किन्तु वह अपनी ससुराल प्रेमनगर किसी भी कीमत पर पति के साथ आने को तैयार नहीं हुई। निराश दिलीप वापस लौट आया। पत्नी की वेबफाई से मानसिक तनाव ग्रस्त हो चुके दिलीप ने एक बार अपनी अबोध 4 बर्षीय बच्ची हिमांशी को दुलार कर थोड़ी देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया । लगातार बिगडती गई हालत में उपचार से भी कोई राहत ना मिलने पर लोहिया अस्पताल में उसने अंतिम सांस ले , दुनियाँ को अलविदा कह दिया । दिलीप तो हमेशा के लिए चला गया, लेकिन विधवा माँ तथा अवोध बच्ची एवं चार बहिनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है। गाँव में भी इस घटना की बेदना स्पष्ट दिखाई दे रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep