KAIMGANJ NEWS परमात्मा का ग्रंथावतार गीता , विश्व का सर्वमान्य आध्यात्मिक ग्रंथ

IMG 20251201 WA0218

KAIMGANJ NEWS – ज्ञान – कर्म और भक्ति का अनमोल त्रिवेगी संगम भी कृष्ण उपदेश रूपी संकलन गीता है – – – पवन वाथम
कायमगंज /फर्रुखाबाद
श्री गीता जयंती पर अवसर पर विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने गीता को विश्व का सर्वमान्य आध्यात्मिक ग्रंथ बताया। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि गीता कर्तव्य कार्य को निष्काम भाव से योग में स्थित होकर करने का संदेश देती है। यह परमात्मा का ग्रंथावतार है। अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि गीता में अध्यात्म और विज्ञान ,आस्था और तर्क, संशय और समाधान का सुंदर विश्लेषण है। अन्याय के विरुद्ध अन्य विकल्प न रहने पर गीता शांति स्थापना के लिए संपूर्ण शक्ति से युद्ध करने का निर्देश देती है। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि गीता ज्ञान ,कर्म और भक्ति की शाश्वत त्रिवेणी है।असत्य से सत्य और मृत्यु से अमृत की ओर ले जाने का बीज मंत्र है। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि गीता का स्पष्ट निर्देश है कि दुष्टों का समूल विनाश हिंसा की परिधि में नहीं आता। न्याय के लिए अपने बंधु को भी दंडित करना धर्म है। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि युद्ध जीतने के लिए लौह इच्छा शक्ति, त्वरित निर्णय और सटीक प्रहार अनिवार्य तत्व हैं। आज देश अंदर और बाहर आसुरी शक्तियों से घिरा है ऐसे में भारत को योगेश्वर कृष्ण और धनुर्धर अर्जुन को आदर्श मानकर चलना होगा। युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि = जहां कृष्ण योगेश्वर जहां धनंजय पार्थ।
वही विजय श्री संभव वही सिद्ध परमार्थ।।
छात्र कवि यशवर्धन ने कहा कि :-
=देखो नजर पसार के है कहीं ऐसा देश।
युद्ध भूमि में हो जहां गीता का उपदेश =।। डॉ० सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि धर्म का मूल सिद्धांत जोड़ना है, तोड़ना नहीं। गोष्ठी में वीएस तिवारी, जेपी दुबे ,अमित पाठक आदि ने सहभागिता कर गीता के आध्यात्मिक ज्ञान विन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]