KAIMGANJ NEWS – नकली तथा मिलावटी गुणवत्ता विहीन उर्वरक खरीदने को मजबूर कृषक की उपज होगी प्रभावित
कायमगंज / फर्रुखाबाद
संतुलित एवं निर्धारित गुणवत्ता के सापेक्ष उर्वरक प्रयोग से ही खेतों में फसल पूरी पैदावार देती है । लेकिन इस वर्ष रवी की सीजन के शुरू से ही वोने वाली खादें जैसे डीएपी एनपीके की भारी कमी बनी हुई है। इफ्को , कृभको खाद बिक्री केंद्रों के साथ ही सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसान लाइनों में लग रहे, सुबह से किसान को शाम हो गई लेकिन खाद नहीं मिल पाई निराश होकर बेचारा वापस हो गया । पूछने पर बताया कि स्टॉक समाप्त हो गया है आने पर फिर वितरण होगा जैसे ही उसने खाद आने की सूचना प्राप्त की वैसे ही फिर उसी तरह लाइन में लगा यदि उसे एक दो बोरी मिल भी गई तो बहुत बड़ी बात , लेकिन इससे उसकी जरूरत पूरी नहीं हुई तो बेचारा मेहनतकश अन्नदाता किसान प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं के यहां से खाद लेने को मजबूर हुआ। शुरू-शुरू में कई प्राइवेट विक्रेताओं के यहां से लगभग सही गुणवत्ता की खाद की बोरियां प्राप्त हुईं , लेकिन जैसे ही इन प्राइवेट दुकानदारों को निश्चित रूप से पता चल गया कि खाद का भारी अभाव है , तो इन्होंने निर्धारित प्रतिबोरी मूल्य से100 से लेकर 150 रुपया प्रतिबोरी अधिक कीमत वसूल कर खाद बेचना शुरू की । शिकायत भी हुई , कई किसान संगठनों ने सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर धरना देकर चीख – चीख कर इस खाद की कालाबाजारी के बारे में बताते हुए शीघ्र समय रहते किसान हित में छापा मार कार्यवाही कर निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग करते हुए अवगत कराया । लेकिन कोरी औपचारिता के सिवाय कहीं भी कोई ऐसी कार्यवाही नहीं की हुई जिससे कि निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक कृषकों को मिल सके । अधिकारियों की गाड़ियां सायरन बजाती हुई कभी-कभी सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं । किसी-किसी दुकान को देखा भी लेकिन किसानों को कोई लाभ नहीं हो सका । इसी बीच ऐतिहासिक तीर्थ नगरी कंपिल में महादेव खाद भंडार ने सैकड़ों बोरी खाद एनपीके तथा डीएपी के नाम से प्रचार करके बिक्री कर डाली। मजबूर किसान ने विश्वास करके उसके यहां से खाद खरीदी शक होने पर उन्होंने उस खाद को पानी में घोला तो पाया कि उसमें कंकड़ और पत्थर का बहुत बड़ी मात्रा में मिश्रण है साथ ही कोई अन्य चीज मिलाकर कंकड़ पत्थर को खाद का रूप दे दिया गया ‘ शिकायत होने पर कहा गया कि दुकान सीज कर दी गई है । लाइसेंस निलंबित कर दिया गया , अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है । लेकिन आज तक क्या कारगर कार्रवाई हुई जन सामान्य को इस संबंध में कुछ भी पता नहीं है । बताया तो यह जा रहा है कि यह खाद विक्रेता अच्छी पहुंच का व्यक्ति है।सब कुछ मामला कागजों में ही निपटाए जाने की व्यवस्था की जा रही है । यदि यह सच है तो किसानों के साथ इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है । ठीक इसी तरह कस्बा कंपिल ग्रामीण क्षेत्र में सिवारा, रुदायन, कटिया तथा कायमगंज, शमशाबाद ‘ नवाबगंज एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुली प्राइवेट खाद की दुकानें किसानों से ज्यादा पैसे तो वसूल रही हैं । लेकिन खाद की गुणवत्ता का कोई भरोसा नहीं , मजबूर किसान भाग्य के भरोसे इसी खाद को लेने को मजबूर हो रहा है । जिसका मुख्य कारण भी यही है कि सहकारी समितियों पर तथा अन्य अर्ध सरकारी तथा कृषि विभाग के खाद वितरण केंद्रों पर खाद की उतनी आपूर्ति नहीं हो पाई जितनी की वास्तव में आवश्यकता थी , जैसे कारणों के चलते खाद की कालाबाजारी जहां चरम पर है वही नकली खाद बिक्री का कारोबार एक बड़े धंधे के रूप में पनप रहा है । ऐसे में आर्थिक स्थिति से परेशान किसान की फसलों का क्या होगा? इस संबंध में क्या किसी को कोई चिंता है? अथवा नहीं; यह प्रश्न जन सामान्य के सामने उभर कर किसानों की परेशानी को स्पष्ट कर रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug