KAIMGANJ NEWS फोन पर बातचीत करने के विवाद में मारपीट व जानमाल की धमकी, केश दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दे , दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 नवंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपनी बहन के साथ शौच क्रिया के लिए बाहर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव का ही कुलदीप मिला, जो उसकी बहन से फोन पर बात करता था। महिला का कहना है कि वह पहले भी उससे फोन पर बातचीत ना करने के लिए कह कर दोबारा फोन न करने के लिए मना कर चुकी है । इसी बीच महिला का भाई भी मौके पर आ गया, जिसके बाद आरोपी कुलदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने लगा । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और उनके भाई-बहनों को भी चोटें पहुंचाई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

= २ =
सट्टा खाई-बाड़ गिरफ्तार
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर व क्षेत्र में चल रहे अवैध सट्टा खाई बाडी कारोवार में लिप्त एक व्यक्ति को मय सामान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर शाम नगर के बान मंडी क्षेत्र में सट्टा खाई-बाड़ी करते हुए जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है पूछतांछ में उसने अपना नाम रामबाबू निवासी मोहल्ला चिलांका बताया है ।
पुलिस के अनुसार उसके पास से एक पैड एवं कार्बन सहित सट्टा पर्ची, एक पेन और कुल 1720 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्त में आए सट्टा खाई बाड़ के विरुद्ध जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes