KAIMGANJ NEWS – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार का एक सदस्य घर वापस आया जिसके सीने पर बंदूक सटा भयभीत कर दिया, जाते समय एक हवाई फायर कर आराम से निकल गए
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सनसनी खेज चोरी की यह बारदात
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कला खेल मजरा मऊ रशीदाबाद में इसी बीती रात को हुई । यहां के निवासी शन्दू खां के मकान में बीती रात अज्ञात सशस्त्र चोरों ने उस समय धावा बोल दिया जव गृहस्वामी परिवार सहित थाना कमालगंज के गांव अमानाबाद अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे । घर पर कोई नहीं था ।
मकान का ताला बंद था । उसी समय रात में अज्ञात चोर मैन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ कर वक्सा अलमारी खंगाल चोरों ने झूमर सोने के दो सैट, गले के सोने के दो सेट, सोने के बुंदे दो जोडी, सोने की चूड़ी, चांदी के सिक्के, के अलावा 35 हजार नगद तथा सिंगल बैरल बंदूक चोर चुरा ले गए। देर रात गृह स्वामी जब मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 2:00 बजे के करीब घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
इनसैट :-
अचानक पहुंचे गृह स्वामी के भाई पर तानी बंदूक
कायमगंज :-
ग्राम कलाखेल मजरा मऊ रसीदाबाद में जिस समय चोर चोरी कर रहे थे उसी समय गृहस्वामी के भाई फहमी खां वहां पहुंच गए ।

जिन्हें देखते ही एक चोर ने बंदूक उसके सीने में सटा कर मार देने की धमकी दे भयभीत कर दिया । फहमी खां इतने घवरा गए कि मुंह से आवाज तक निकालना मुश्किल हो गई । चोर अपना काम कर आराम से रफूचक्कर हो गए । खटपट की आवाज सुन कुछ ग्रामीण उधर दौड़ कर पहुंचे तब तक चोर खेतों की ओर निकल चुके थे । ग्रामीणों के आने की आहट पाकर चोरों ने एक हवाई फायर कर उन्हें भी भयभीत कर दिया ।
इनसैट :-
नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक के चार्ज लेते ही चोरों ने दे दी कानून व्यवस्था को चुनौती
कायमगंज :-
कोतवाली का चार्ज लेकर नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तक ठीक से नहीं समझ पाई थी कि तब तक सशस्त्र चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए । अब देखना यह होगा कि कैसे और कब तक घटना का राज फास कर चोरों को प्रभारी निरीक्षक कानून के शिकंजे में ले पायेंगे ।
इनसैट :-
सूचना मिलते है स्थानीय पुलिस व पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे
कायमगंज :-
गांव कला खेल में लाखों की सनसनी खेज चोरी की बारदात जिसमें सिंगल बैरल बंदूक भी चोरी होना बताई गई , की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस तथा सीओ ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया । पुलिस ने मामले का पता लगाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है । इसी बीच फारेंसिंक टीम ने भी घटना स्थल से वीडियो व फोटोग्राफी कर साक्ष्य हेतु नमूने एकत्र किए । मामले की सूचना उच्च आधकारियों को दी गई इसके फौरन बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए उन्होंने कोतवाली पुलिस से वार्ता कर चोरी का शीघ्र खुलासा करने का अधीनस्थों को निर्देश दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep