KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत बिगड़ी।
कायमगज फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र गांव रायपुर निवासी नाजिम पुत्र अफसर उम्र लगभग 19 वर्ष को गंभीर हालत में कायमगंज के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे लोहिया रेफर कर दिया।

बताया गया है कि नाजिम पोल पर चढ़ा हुआ था इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे आ गिरा। वहां मौजूद अन्य विद्युत कर्मचारियों ने सीएससी में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने बताया की वह मजदूरी करता है इससे पहले वह लाइनमैन का काम भी किया करता था। आज उसके पास लाइनमैन सुनील उर्फ बबलू का फोन आया और उसने अपने हेल्पर फरमान को मेरे घर बुलाने भेजा। उसने बताया कि कायमगंज जौरा मार्ग पर स्थित एक पोल गिर गया है। उसकी लाइन जोड़ना है। इस पर वह उनके साथ देर शाम मौके पर पहुंचा और लाइन मैंन ने एक नंबर फीडर का शट डाउन ले कर सप्लाई बंद कराकर उसे जंपर बांधने के किए पोल पर चढ़ा दिया। इस पर वह पोल पर चढ़ गया इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया और वह झुलस गया। बताया गया है कि कपिल फीडर बंद नहीं था जिस वजह से उसे करंट लगा।

गंभीर हालत में युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया है। वही मौके पर कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं पहुंचा था। इस संबंध में एसडीओ विनोद कन्नौजिया ने बताया कि लाइन मैन की लापरवाही से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि बिना शट डाउन लिए पोल पर काम करने की बात संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वही घटना से घबराए लाइन मैन सुनील उर्फ बबलू निवासी नरसिंहपुर की हालत बिगड़ गई। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर जितेंद्र बहादुर ने बीपी हाई होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर नवागंतुक इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जांच पड़ताल की।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep