कार की टक्कर से छात्र की दुखद मौत

Picsart 22 02 19 15 02 28 767

– कार बरामद चालक फरार

राजेपुर -फर्रुखाबाद 19 फरवरी 2022
थाना राजेपुर के गांव अम्बरपुर में आज दिन के लगभग 12:00 बजे के बाद सड़क हादसे में एक बच्चे की दुखद मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि यहां के निवासी इंद्रपाल सिंह चौहान का 6 वर्षीय बेटा कुश उर्फ नन्हे अपने घर से बाल कटिंग कराने के लिए निकला था। उसने जैसे ही सड़क पार करने का प्रयास किया । उसी समय जनपद बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 80 ए डब्लू 3394 की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र घटनास्थल पर ही मरणासन्न हालत में पहुंच गया था। घटना को अंजाम दे घबराया चालक कार लेकर मौके से तो भाग गया। किंतु ग्रामीणों द्वारा पीछा करते हुए देखकर उसने कार आगे चलकर गांव कनकापुर के पास खड़ी कर दी और मौके से भाग गया। मरणासन्न स्थिति में ही घटनास्थल से बच्चे को राजेपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुमित राजपूत ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

 

  1. ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes