KAIMGANJ NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार तम्बाकू श्रमिक की दर्दनाक मौत

Picsart 25 10 16 09 38 49 456

KAIMGANJ NEWS – चालीस बर्षीय श्रमिक ही अपने परिवार का खेवनहार था , मौत के गम में परिजन बेहाल , नावालिग बच्चे हुए अनाथ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
असमय ही होने वाली कुछ घटनाएँ बहुत ही पीड़ादायक एवं परिवार को असहाय जैसी स्थिति मे पहुंचाने वाली बेहद अफशोस जनक होती है ।

Picsart 25 10 16 09 37 32 561

जिससे पूरा परिवार असमंजस की हालत में पहुंच कर अनाथ हो जाता है । ऐशी ही एक दुखद घटना देर शाम बुधवार को हुई जिसमें अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से साइकिल सवार 40 बर्षीय तम्बाकू श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711
प्राप्त जानकारी के अनुसार कायमगंज -फर्रुखाबाद ( दिल्ली ) मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास बुधवार देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां उसकी शिनाख्त कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी सुग्रीव पुत्र दुलारे ( 40 वर्ष ) के रूप में हुई। इलाज के दौरान सुग्रीव की मौत हो गई।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

घटना की सूचना देर रात कायमगंज कोतवाली पुलिस द्वारा सुग्रीव के परिजनों को दी गई। बदहवास हालत में घबराए परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे का शव देखकर पिता दुलारे और मां चंपादेवी फफक कर रो पड़े। मृतक सुग्रीव की पत्नी नन्ही देवी की 1 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सुग्रीव के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

जिनमें सबसे बड़ी बेटी पिंकी ( 12 वर्ष ) बेटा लोकेन्द्र उर्फ लुक्का एवं बादल तथा बेटी करीना व रीना सभी नावालिग अनाथ हो गए । परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । मृतक सुग्रीव ही परिवार का अकेला खेवनहार था । वह तंबाकू गोदाम में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

रात भी वह गोदाम से मजदूरी का काम निपटाकर साइकिल से घर जा रहा था। उसी समय काल के क्रूर शिकंजे में फस कर हमेशा के लिए बिलखते परिवार को छोड़ कर चला गया । इस दुर्घटना से जहां श्रमिक का परिवार पूरी तरह अनाथ हो बेसहारा हो गया । वहीं गांव में मातम पसर गया है । लोगों का कहना है कि इस गरीब परिवार को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है ऐशे में जल्द ही प्रशासन को सहायता उपलब्ध करानी चाहिए । वहीं ग्रामीणों का कहना है कि समाजसेवी संपन्न लोगों व संस्थाओं को भी मानवीय आधार पर मदद के लिए आगे आकर इन अनाथ बच्चों की उपयुक्त एवं आवश्यक रूप से सहायता करनी चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes