Farrukhabad news कंपिल / कायमगंज ( फर्रुखाबाद )
लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के 49वें अधिष्ठापन समारोह के उपरांत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों की मदद कर क्लब ने मानवता का संदेश दिया । डिस्टिक गवर्नर लायन संभति सर्राफ ने करीब 300 बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री और कंबल वितरित किए। कार्यक्रम तीर्थ नगरी कंपिल स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम अवसर पर क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन डॉ. मिथिलेश अग्रवाल और उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल ने भी ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह राहत सामग्री गांव राईपुर, चिनहट, दूदेमई, सूरजपुर, बख्ती नगला, नूरपुर, गढ़िया कारब आदि के बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी गई।

डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनका दर्द समझने की कोशिश की , और कहा कि भविष्य में किसी भी समस्या के समय संस्था उनके साथ सहायता के लिए तत्पर रहेगी । उन्होंने बताया कि पूर्व में रामेश्वर मंदिर परिसर में क्लब द्वारा निशुल्क दवाइयां व भोजन वितरण किया गया था। इस मौके पर लायन विनोद गंगवार, अवधेश अग्रवाल, पुखराज डागा, सचिव लायन नीरज अग्रवाल, लायन अशोक अग्रवाल, लायन सुधीर जैन, निशांत गुप्ता, लायन शंभू शरण अग्रवाल, लालाराम शाक्य, निर्मल कश्यप सहित क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep