KAIMGANJ NEWS हादसे में जान गंवाने वाले पिता पुत्र की एक साथ जलीं चिताएँ – माहौल हुआ गमगीन , लोगों की आंखों से छलके आंसू

Picsart 25 10 14 18 16 08 182

KAIMGANJ NEWS – छोटे से बच्चे शौर्य ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि – दुख:से रुँध गए मौजूद लोगों के गले – छापा रहा मातम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज-अचरा मार्ग पर कल सोमवार को उस समय पिता पुत्र दुर्घटना में घायल हो गए थे, जब वे वाइक से अपना आलू बीज कोल्ड स्टोरेज से ले जाने के लिए वाइक से कायमगंज आ रहे थे , उसी समय किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

जिन्हें अस्पताल लाए जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था । देर रात एक बजे हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों के शव सुबह तड़के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुबह दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय परिवार में कोहराम तथा गांव में मातम छा गया ।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के बिछौली गांव निवासी कमलेश मिश्रा और उनके पुत्र आलोक मिश्रा के शव घटियाघाट गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए, तो पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। दोनों के एक साथ चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गंगा घाट पर कमलेश के पुत्र नितिन ने उन्हें मुखाग्नि दी तो आलोक को मुखाग्नि देने के लिए जैसे ही 12 वर्षीय शौर्य आगे बढ़ा और उसने पिता की चिता के फेरे लगाए वहां मौजूद ग्रामीणों की आँखें नम हो गईं।
इस दुखद घटना में मृतक के पुत्र नितिन कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिर्पोर्ट दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सड़क मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes