KAIMGANJ NEWS – वहीं बस चालक व परिचालक पीडित यात्री को नगर के पुलगालिव तिराहा पर फेंक कर चले गए – गंभीर हालत में उसे सीएचसी से कर दिया गया रेफर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था की लचर हालत का नाजायत फायदा उठाकर आए दिन जहर खुरानी गिरोह बस यात्रियों को अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं । इसी के चलते फिर रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह का एक यात्री शिकार हो गया। शातिरों ने उसे बेहोश कर उसका बैग, कैश, मोबाइल लूटा और आराम से रफूचक्कर हो गए। बेहोशी की हालत में रोडवेज कर्मियों ने पुलगालिब पर फेंक दिया, जिसमें वह घायल हो गया। गम्भीर हालत में उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।
कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव खब्बू नगला निवासी और वर्तमान में नगर के मोहल्ला झील निवासी रामजीत यादव को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने पर गंभीर हालत में पुलगालिब से 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। घायल की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी रेनू ने बताया कि उसके पति दिल्ली की एक स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फोन पर बातचीत हुई थी, तब उन्होंने बताया कि वह रोडवेज बस से कायमगंज लौट रहे हैं। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में गिरोह के सदस्य कपड़े, उनका मोबाइल और करीब 25 हजार रुपये लूटकर ले गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जहरखुरानी गिरोह ने न केवल उनके पति को लूटा बल्कि रोडवेज कर्मियों की लापरवाही से उन्हें बस से उतारने के बजाय पुलगालिब पर फेंक दिया गया। इससे उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने कहा कि यदि रोडवेज कर्मियों ने जिम्मेदारी दिखाई होती तो हालात इतनी
गंभीर नहीं होती। इस घटना से परिजन रोडवेज कर्मियों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb