KAIMGANJ NEWS मिट्टी डालने के विवाद में ईंट मार किया महिला को घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मुकुट मई हादीदादपुर निवासी संजोदेवी का इसी माह सितम्बर में 23 तारीख को मिट्टी डालने को लेकर बच्चों से विवाद हो गया था। इस झगड़े को लेकर पड़ोसी अखलेश उर्फ कल्लू, रोहित व मोहित गाली-गलौज करने लगे।जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान रोहित ने उसके चेहरे पर ईंट मार दी, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि बाद में जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी तभी रास्ते में प्रधान सुमित शाक्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
( २ )
सोलह बर्षीय युवती घर छोड़ राजस्थानी प्रेमी युवक के साथ हुई रफूचक्कर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा कि 19 सितंबर को राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उच्चैन क्षेत्र के गांव कुकीनिवासी योगेन्द्रउसकी करीब 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा दे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने किशोरी की हर संभावित स्थान पर काफी खोजवीन की, लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चल पाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

=
जेवर व नकदी ले युवती घर से प्रेमी युवक के साथ हुई गायब
कायमगंज : –
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को 21 सितंबर को गांव का ही सूर्या शादी के बहाने से बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि जाते समय युवती घर पर रखी चाँदी की पायल, सोने के कुण्डल और बीस हजार रुपये नकद साथ में लेकर चंपत हो गई है ।
=
महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से हालत गंभीर
कायमगंज : –
क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी ज्योति ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes