KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज नगर में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू की गई है। सीपी तिराहे पर लगे आधुनिक सिग्नल लाइट अब चालू हो गई है। अब यहां से गुजरने वाले वाहनों को सिग्नल के अनुसार ही रुकना और चलना होगा। इससे लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से नगरवासियों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि ट्रांसपोर्ट चौराहा पर पूरब और उत्तर की तरह लगी सिंगल लाइटों के आगे पेड़ आड़े आ रहे है। इस कारण यहां व्यवस्था चालू नहीं हो पाई। हालांकि मंगलवार को यहां कुछ देर के लिए व्यवस्था चालू हुई थी लेकिन पेड़ मुसीबत बन गया। उस पर ट्रैफिक पुलिस संबंधित ठेकेदार को जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया बुधवार को ठेकेदार ने आने की बात कही है। इस व्यवस्था को लागू कराने में उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश अग्रवाल का सहयोग रहा। दोनों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में लगातार पहल की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कायमगंज के इतिहास में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू हुई है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने व्यापारी समाज की ओर से उनके प्रयासों की सराहना की। यातायात पुलिस के अनुसार अब दोनों चौराहों पर सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाएगा। बेतरतीब वाहन चलाने वाले और सिग्नल तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जनता की सहयोग भावना से यह व्यवस्था और कारगर साबित होगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr