KAIMGANJ NEWS – विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज दी जानकारी की शीघ्र निराकरण की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मंहगाई से त्रस्त वहीं थोडा बहुत बेतन के रूप में मिलने वाला मानदेय भी समय पर ना मिल पाने से संविदा कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं । जिससे वे खासे आक्रोश युक्त किन्तु कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं । आखिर वे अपनी मांगों की अनदेखी कब तक सहन करें । जैसी स्थिति में
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज को पत्र भेजकर उपकेंद्रों पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
संघ के अध्यक्ष रामकिशन का कहना है कि अवर अभियंता संविदा कर्मचारियों से जबरन ओवरटाइम ड्यूटी कराते हैं और वेतन में कटौती भी की जाती है। जबकि कंपनी अनुबंध के अनुसार 8 घंटे व 26 दिन के कार्य पर वेतन तय है, मगर संविदा कर्मियों से 30–31 दिन और 12–24 घंटे तक कार्य कराया जाता है। इसके बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता।
पत्र में यह भी कहा गया है कि कायमगंज, शमसाबाद, नवाबगंज और कंपिल में रात्रिकालीन कार्य कराया जाता है ।, जबकि वहां रात्रि गैंग उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं संघ ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हजियापुर उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन सुबोध कुमार की 11 हजार वोल्टेज लाइन पर काम करते समय विद्युत दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी । लेकिन आज तक परिवार को क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शोषण और अनियमितताएं बंद नहीं हुईं तो उन्हें अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसके लिए संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug