KAIMGANJ NEWS खाद , बाढ़ सहित अन्य समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने आयोजित पंचायत में व्यक्त किया आक्रोश

Picsart 25 09 08 17 44 59 835

KAIMGANJ NEWS – पंचायत के बाद सौंपा ज्ञापन गिनाई समस्याएँ
कायमगंज /फर्रुखाबाद
खाद की भारी किल्लत, आई विनाशकारी बाढ़ सहित अन्य किसान समस्याओं की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने आबाज बुंलद कर चेतावनी दे निराकरण की मांग की है ।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन की पंचायत तहसील परिसर में संपन्न
हुई। पंचायत में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से से आए किसानों ने बाढ़, खाद घोटाले और राजस्व संबंधी समस्याओं पर गहन मंत्रणा के साथ विचार साझा किए ।
पंचायत में किसानों ने आवाज बुलंद कर मांग करते हुए कहा कि गंगा में आई बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। वहीं उन्होंने गांव बराबिकू स्थित सहकारी समिति के सचिव पर धनराशि का गबन और खाद घोटाला करने का आरोप लगाया गया। किसानों ने कहा कि यूरिया और डीएपी की कालाबाज़ारी खुलेआम हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा बिजली बिल समय पर न निकलने, निजी स्कूलों में किताबों पर मोटा कमीशन वसूलने तथा अंश निर्धारण में लापरवाही जैसे मुद्दे भी उठाए गए। किसानों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के प्रेमचंद्र सक्सेना, जयदेव सिंह शाक्य, सुरेश चंद्र प्रजापति, मोतीलाल, ब्रजेश कुमार, रमेश चंद्र, नवराज बाथम, शेर सिंह, नौरंगी लाल शाक्य, बाबूराम, रजनीश शाक्य आदि पदाधिकारी / सदस्यगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes