KAIMGANJ NEWS बंधन गेस्ट हाउस में जनरेटर रूम का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Picsart 25 08 31 05 37 55 793

KAIMGANJ NEWS – चोरों ने पचास एलईडी पैनल, दो सौ झालर समेत महंगा सजावटी सामान उड़ाया, आठ दिन पहले भी हुई थी चोरी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
जनरेटर रूम का ताला तोड़कर शातिर चोरो ने हजारों की चोरी कर ली। इस गेस्ट हाऊस में पहले भी चोरी हो चुकी है।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली स्थित बंधन गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात चोरी हो गई। शनिवार सुबह जब चौकीदार मुकेश नींद से जागा और पीछे की ओर गया तो देखा कि जनरेटर रूम का ताला टूटा पड़ा है और गेट खुला है।

Picsart 25 08 31 05 38 57 354

अंदर जाकर देखा तो महंगे बिजली के सजावटी सामान का बक्सा खाली था। सूचना पाकर गेस्ट हाउस संचालक हाशिम मौके पर पहुंचे। चोरी गए सामान में पचास एलईडी पैनल, बीस लाइट, दो सौ झालर, थ्रीफेस कॉपर की दस मीटर केबिल और बैटरी लीड शामिल हैं। संचालक ने बताया जनरेटर से पंप भी खोल लिया गया था, लेकिन चोर उसे उठा नहीं ले गए। संचालक का अनुमान है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब अस्सी से नब्बे हजार रुपये बताई जा रही है। हाशिम ने बताया कि गेस्ट हाउस में यह पहली वारदात नहीं है। करीब आठ दिन पहले यहां से नल की टोटियां भी चोरी हो गई थीं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे गेस्ट हाउस की टीन पर पत्थर फेंके गए थे। कुछ पत्थर उनके घर की खिड़की पर भी लगे, लेकिन जब बाहर देखा तो वहां कोई नहीं था।
अनुमान लगाया जा रहा कि चोरी करने वाले इसी इलाके के लोग हो सकते हैं, जिन्हें गेस्ट हाउस की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है चोरी की सूचना मिली है। तहरीर नहीं मिली है। वह मीटिंग में है। मौके पर जाकर आसपास सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। उसके बाद ही असल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes