KAIMGANJ NEWS – शिकायत करने पर भी पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, आकोश व्यक्त कर भाकियू ने कोतवाली में दिया धरना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय ग्राम चिल्सरी में क्रय की गई भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद होने लगा मामला मारपीट तक जा पहुंचा । प्रकरण में कोतवाली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगा भाकियू ने प्रदर्शन कर दिया धरना । गांव चिल्सरी निवासी शशिकांती ने गांव की ही अनीता पत्नी मुकेश कुमार से कृर्षि भूमि क्रय की है । उसी जमीन पर लंबे समय से गांव का एक ग्रामीण व उसके परिजन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सोमवार को विवाद हुआ । उसके बाद आज मंगलवार सुबह आरोपी ग्रामीण अपने लड़कों व परिवार की महिलाओं के साथ खेत पर कब्जा करने पहुंच गया। जब शशिकांती और उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोप है कि हमलावरों ने मिर्ची पाउडर डालकर उन पर हमला कर दिया और कान के कुंडल, गले की चैन व अंगूठी छीन ली। पीड़ित पक्ष जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ना कर पीडित को वैरंग वापस कर दिया । यह खबर मिलते ही आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट ) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मीशंकर जोशी, अफरोज मंसूरी, बृजेश गंगवार, मुकेश गंगवार समेत कई किसान नेता कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा । मामले में निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया । विरोध व्यक्त करते हुए किसान नेताओं ने कोतवाली परिसर में ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया । जिसकी भनक लगते ही वहां पहुंचे सक्षम अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के मिले आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug