KAIMGANJ NEWS दबंग ससुरालीजनों से प्रताड़ित विधवा ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Picsart 25 08 18 18 10 32 822

KAIMGANJ NEWS -विधवा का आरोप है कि उसका गृहस्थी का सारा सामान चोरी कर उसके हिस्से के मकान व दुकानों एवं अन्य आराजी पर भी कर लिया अवैध कब्जा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज उस समय अजीब सा दृश्य दिखाई दिया । जब एक विधवा महिला हाथ में शिकायती पत्र लिए समाधान दिवस में रुंधे गले तथा डबडवाई आंखों से अपनी पीड़ा वयां कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। उसकी बात सुनकर एसडीएम ने एसएचओ को जांच कर शीघ्र विधिसम्मत कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
मामला कायमगंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला पाठक निकट श्याम गेट के पास की निवासी साधना पत्नी स्वर्गीय राजीव का है, विधवा साधना परेशान हो एसडीएम के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। सौंपे गए पत्र में उसने कहा है कि लगभग आठ बर्ष पहले ही उसके पति की मृत्यु हो गई थी । तब से किसी तरह अपने नावालिग पुत्र के साथ रहकर जिन्दगी के दिन काट रही हूँ । उसने सिसकते हुए कहा कि फिर भी मेरे ही परिवार (ससुराल ) के लोगों ने उसे घर पर रहने नहीं दिया । हमेशा बेहद दबाव में रखते हैं। उसने आरोप लगाया कि मेरे देवर – , प्रवीन , नकुल, शैलेन्द्र, अंकित, पुगगण सोहनलाल सभी निवासी मोहल्ला पाठक द्वारा मेरे घर से चोरी कर ली गई । इतना ही नहीं मेरे हिस्से की दुकानों का मिलने वाला किराया भी यही लोग वसूल कर अपने पास रख रहे हैं । ऐशी हालत में परेशान हो मैं अपने मायके मैंनपुरी में रहने लगी हूँ। विधवा का कहना है कि अब उसका बेटा कुछ बड़ा हो गया है । तो उसने अपनी ससुराल मो० पाठक वाले मकान में रहना उचित समझा । लेकिन जब वह यहां आई तो पता चला कि उक्त आरोपी ससुरालीजनों ने उसके मकान में रखा ग्रहस्थी का सारा सामान ही चोरी कर लिया है । इतना ही नहीं इन लोगों ने उसके मकान में पहले से लगा दरवाजा ध्वस्त कर अपने हिसाव से गेट लगा लिया, और मुझे . मेरे ही हिस्से वाले मेरे घर में घुसने तक नहीं दिया । विधवा का आरोप है कि इस तरह इन लोगों द्वारा मेरे मकान व दुकानों व अन्य आराजी पर पूरी तरह अबैध कब्जा कर लिया है । हक मांगने की बात कहते ही यह लोग झगड़ा फसाद पर आमादा हो , जान से मारने की खुली धमकी देते हैं । पीडिता ने प्रशासन से आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही कर , न्याय की गुहार लगाई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes