KAIMGANJ NEWS रात को अचानक हुए फायर से ग्रामीण युवक घायल

Picsart 25 08 16 17 48 25 081

KAIMGANJ NEWS – रात को गली में जाते समय गोली युवक की आंख के पास आ लगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र में हर जगह संदिग्ध शातिरों की चहल कदमी के शोर से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के वाहरी ओर बसे लोग भयभीत हो रहे हैं। इसी बीच अचानक हुए फायर से आंख के पास धसी गोली से युवक के घायल होने की खबर तेजी से फैलने लगी। जिससे लोग काफी शसंकित होने लगे । घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदाम में शुक्रवार की रात को युवक अमलेश पुत्र राम अवतार के संदिग्ध परिस्थितियों में आंख के पास गोली लगी ।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Picsart 25 08 14 15 16 41 855

Picsart 25 08 14 15 16 56 218

Picsart 25 08 14 15 16 24 230

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे लोहिया अस्पताल भिजवा दिया गया । युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल से भी हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। की गोली कैसे लगी। बताते चलें कि चोरों के आने की आहट को लेकर गांव नगला गोदाम में पिछले कई दिनों से लोग रात-रात भर जाकर पहरा दे रहे हैं। बीती रात भी लोग पहरा दे रहे थे तभी यह युवक चौपाल से अपने घर के लिए गली में निकला था ।

Picsart 25 08 14 15 17 26 556

Picsart 25 08 14 15 16 05 875

Picsart 25 08 14 15 15 23 182

लगभग 300 मीटर दूर जाने के बाद गांव के ही राकेश के घर के सामने युवक के गोली लगी, गोली की आवाज सुनकर चौपाल व घरों में जाग रहे लोग दौड़ पड़े और चीख पुकार मच गई। आनन फानन में युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । इधर घटना की जांच के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। थानाध्यक्ष तरुण भदौरिया ने बताया युवक को गोली लगी है। उसे लोहिया अस्पताल रात को ही भेजा गया था । मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही पता चल सकेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes